1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली ने जीता टॉस, लखनऊ करेगी पहले बल्लेबाजी, DC की प्लेइंग 11 में न समीर रिजवी और न पृथ्वी शॉ

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 में अपने अभियान का आगाज कर रही हैं।

2 min read
Google source verification
DC vs LSG

दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स (फोटो- IANS)

DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पांचवें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करना चाहेंगी।

टॉस जीतने के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, "हम देखना चाहते हैं कि क्या यह विकेट तेज गेंदबाजों को मदद देता है? आंकड़ों के मुताबिक, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमें जीतती हैं, लेकिन यह एक नया टूर्नामेंट भी है। मुझे लगता है कि हमें पहले गेंदबाजी करके शुरुआत करनी चाहिए। पिछले साल हमने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन बीच में हम पिछड़ गए थे। हम एक बार फिर अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं।"

दूसरी ओर, एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, "इस विकेट पर ज्यादा कुछ नहीं बदलेगा, इसलिए टॉस से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह पूरी तरह से एक नई ऊर्जा, नया लोगो, रंग और सोच है। हम अच्छा महसूस कर रहे हैं और खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पिछले साल चोटें एक चिंता का विषय थीं, लेकिन अब हम उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे। गेंदबाज फिट हैं, हर कोई मैदान पर उतरकर अपना असर दिखाना चाहता है।"

LSG से 4 मैच जीत चुकी है दिल्ली

आईपीएल इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें कैपिटल्स का पलड़ा भारी रहा है। डीसी ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि एलएसजी को 3 मैच में जीत मिली है। आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दोनों मैच अपने नाम किए। इसके बाद आईपीएल 2023 में दोनों टीमें सिर्फ एक ही बार आमने-सामने रहीं, जिसमें एलएसजी ने मैच अपने नाम किया। आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध दोनों ही मैच जीते थे। अगले सीजन भी एलएसजी को दोनों मैच गंवाने पड़े।

लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग 11

एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्किया और प्रिंस यादव।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार।

LSG के इम्पैक्ट ऑप्शन: दिग्वेश राठी, अवेश खान, हिम्मत सिंह, शाहबाज़ अहमद और अक्षत रघुवंशी।
DC के इम्पैक्ट ऑप्शन: आशुतोष शर्मा, औकिब नबी, समीर रिज़वी, दुष्मंथा चमीरा और करुण नायर।