1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता के खिलाफ सनराइजर्स का हैरान कर देने वाला है रिकॉर्ड, आज तक जीत पाई है सिर्फ इतने मैच

IPL 2026, KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया है, जहां उन्होंने पिछले सीजन 278 रन ठोक डाले थे।

2 min read
Google source verification
KKR vs SRH

कोलकाता बनाम हैदराबाद (फोटो- IANS)

KKR vs SRH IPL Head To Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें सीजन की पहली जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। कोलकाता को पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से हराया था। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद को भी 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्हें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार मिली थी।

दोनों टीमें इस समय कुछ खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही हैं। कोलकाता की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर नजर आ रही है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। हालांकि, कागज पर देखें तो कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। अब तक दोनों टीमें 30 मुकाबले खेल चुकी हैं, जिसमें से सिर्फ 10 बार ही सनराइजर्स हैदराबाद जीत पाई है, जबकि 20 मैचों में कोलकाता को सफलता मिली है।

पिछले सीजन बराबर रहा था मामला

पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए थे, जिसमें दोनों को एक-एक जीत मिली। उससे पहले 2024 आईपीएल में दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आई थीं और तीनों बार कोलकाता ने जीत दर्ज की थी। आईपीएल इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि सनराइजर्स हैदराबाद ने एक ही सीजन में कोलकाता के खिलाफ सभी मुकाबले जीते हों, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स यह कारनामा चार बार कर चुकी है।

4 बार सूपड़ा साफ कर चुकी है KKR

2024 में तीनों मुकाबले जीतने से पहले कोलकाता ने 2021 और 2020 में भी सनराइजर्स को दोनों मैचों में हराया था। इसके अलावा 2014 में भी कोलकाता ने एसआरएच को दोनों बार मात दी थी। हालांकि, एक सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद भी कोलकाता को दो बार हरा चुकी है। साल 2018 में दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले खेले गए थे, जिसमें से दो सनराइजर्स ने जीते और एक में कोलकाता को सफलता मिली।