
Year Ender 2023: क्रिकेट जगत में साल 2023 काफी अच्छा रहा है। क्रिकेट फैंस का जहां इस साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, आईपीएल, पहला डब्ल्यूपीएल, महिला वर्ल्ड कप, डब्ल्यूटीसी फाइनल, एशिया कप, एशेज सीरीज और वर्ल्ड कप से भरपूर मनोरंजन हुआ तो वहीं क्रिकेट के कई नियम भी बदले गए। जिन्होंने खेल का रोमांच बढ़ा दिया। इसके अलावा सालभर में कुछ विवाद भी हुए तो वहीं डी कॉक और स्टुअर्ट ब्रॉड समेत डेढ़ दर्जन स्टार खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा भी कहा। इनमें भारत के तीन खिलाड़ी भी शामिल हैं। आइये नया साल शुरू होने से पहले जानते हैं 2023 में संन्यास लेने वाले इन सभी खिलाडि़यों के बार में।
भारत के इन 3 खिलाड़ियों ने लिया संन्यास
भारतीय क्रिकेट की बात करें तो इस साल तीन खिलाडि़यों ने संन्यास लिया है। इस सूची में सबसे पहला नाम टी20 वर्ल्ड कप 2007 विजेता टीम का हिस्सा रहे जोगिंदर शर्मा का है। जोगिंदर शर्मा वर्ल्ड कप 2007 में टीम इंडिया स्क्वॉड में शामिल जरूर थे, लेकिन कोई मैच नहीं खेला था। इसके बाद उन्होंने 2011 तक आईपीएल खेला और 3 फरवरी 2023 को उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया।
दूसरे भारत के टेस्ट स्पेशलिस्ट मुरली विजय हैं, जिन्होंने 30 जनवरी 2023 को संन्यास लेने का ऐलान किया था। तीसरे मनोज तिवारी हैं, जिन्होंने 3 अगस्त को सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था, लेकिन एक हफ्ते बाद ही यू टर्न लिया और कहा कि आखिरी बार रणजी ट्रॉफी में टीम को जिताने का प्रयास करना चाहते हैं।
स्टूअर्ट ब्रॉड और क्विंटन डी कॉक ने भी कहा अलविदा
टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए 600 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी एशेज 2023 खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। बता दें कि ब्रॉड के करियर की शुरुआत युवराज सिंह से लगातार 6 सिक्स खाकर हुई थी। इसके बाद उन्होंने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
वहीं, दक्षिण अफ्रीका के स्टार सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने वर्ल्ड कप 2023 के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इससे पहले उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था। अब वह दक्षिण अफ्रीका के लिए सिर्फ टी20 खेलेंगे।
2023 में संन्यास लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
1. ड्वेन प्रीटोरियस -9 जनवरी 2023
2. हाशिम आमला- 18 जनवरी 2023
3. एरोन फिंच- 7 फरवरी 2023
4. कामरान अकमल- 7 फरवरी 2023
5. मुरली विजय- 30 जनवरी 2023
6. जोगिंदर शर्मा- 3 फरवरी 2023
7. मनोज तिवारी- 3 अगस्त 2023
8. स्टुअर्ट ब्रॉड- एशेज के बाद
9. मोईन अली- एशेज के बाद
10. एलेक्स हेल्स- 4 अगस्त 2023
11. स्टीवन फिन- 14 अगस्त 2023
12. सुनील नरेन- 5 नवंबर 2023
13. डेविड विली- 1 नवंबर 2023
14. इमाद वसीम- 24 नवंबर 2023
15. क्विंटन डी कॉक- वर्ल्ड कप 2023 के बाद
16. नवीन उल हक- वर्ल्ड कप 2023 के बाद (सिर्फ वांछित से)
17. असद शफीक- 11 दिसंबर 2023
18. डैनियल क्रिस्चियन- बीबीएल 2023 के बाद
यह भी पढ़ें : Year Ender 2023: इन नए नियमों ने साल 2023 में बदल दिया क्रिकेट का खेल
Published on:
30 Dec 2023 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
