नई दिल्ली।गौतम गंभीर हमेशा अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रहते हैं, वह हर मुद्दे पर बेबाक बयान देने के लिए जाने जाते हैं। गौतम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमे उनकी बेटी यो-यो टेस्ट के प्रारूप का एक आसान फिटनेस टेस्ट पास करती नजर आ रही हैं। गौतम ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि क्या मेरी बड़ी बेटी ने यो-यो टेस्ट पास कर लिया है। आपको बात दें कि यो-यो टेस्ट पिछले कुछ समय से बड़ी चर्चा का विषय रहा है क्योंकि कई बड़े खिलाड़ी इसकी चपेट में आ चुके हैं और उनको फिटनेस टेस्ट पास न कर पाने के चलते टीम से बाहर बैठना पड़ा है।