7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धनश्री वर्मा ने श्रेयस अय्यर की फोटो पर किया Kiss! सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Dhanashree Verma : टीम इंडिया के स्‍टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल आईपीएल में जबरदस्‍त प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल उनसे अधिक उनकी पत्‍नी धनश्री वर्मा सुखिर्यों में हैं। धनश्री वर्मा की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह एक क्रिकेटर के साथ नजर आ रही हैं।

2 min read
Google source verification
yuzvendra-chahals-wife-dhanashree-verma.jpg

धनश्री वर्मा ने श्रेयस अय्यर की फोटो पर किया Kiss!

Dhanashree Verma : भारत में खेले जा रहे इंडियन प्रीमि‍यर लीग के 16वें सीजन में क्रिकेट की दिवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। टीम इंडिया के स्‍टार फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल आईपीएल में जहां जबरदस्‍त प्रदर्शन कर रहे हैं और 3 मुकाबलों में 8 विकेट चटकाए हैं। वहीं, उनसे ज्‍यादा फिलहाल उनकी पत्‍नी धनश्री वर्मा सुखिर्यों में हैं। धनश्री वर्मा की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी में मस्‍ती करती नजर आ रही हैं। उनकी ग्रुप फोटो में टीम इंडिया का एक खिलाड़ी भी नजर आ रहा है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई है। इसको लेकर फैंस तरह-तरह की प्रति‍क्रियाएं दे रहे हैं।

टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बता दें क‍ि कई मौकों पर युजवेंद्र चहल की पत्‍नी धनश्री वर्मा को टीम इंडिया के मध्‍यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के साथ देखा गया था। वहीं, अब रमजान में धनश्री के एक दोस्त ने उन्हें रोजे की इफ्तार पार्टी में आमंत्रित किया। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन जैसे इस पार्टी में श्रेयस अय्यर नजर आए तो सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा हो गया।

दिल के साथ Kiss वाली इमोजी भी लगाई

बता दें क‍ि धनश्री वर्मा इफ्तार पार्टी के दौरान एक सेल्‍फी ली है, जिसमें श्रेयस अय्यर भी नजर आ रहे हैं। इस फोटो को खुद धनश्री ने इंस्ट्राग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इतना ही नहीं धनश्री ने अय्यर को अपना बेस्टी बताते हुए फोटो पर दिल के साथ Kiss वाली इमोजी भी लगाई है। इसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर धनश्री को ट्रोल कर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : IPL में धोनी की CSK को बड़ा झटका, चोटिल होकर बाहर हुआ ये धाकड़ खिलाड़ी

फैंस अय्यर को बता रहे अगला मुरली विजय

धनश्री को श्रेयस अय्ययर के साथ सोशल मीडिया पर सेल्‍फी पोस्‍ट करना भारी पड़ गया है। फैंस धनश्री को लगातार ट्रोल कर रहे हैं। इसी बीच एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा है कि चहल भाई, थोड़ा घर में भी ध्यान दो, सिर्फ खेलने से घर नहीं चलेगा।

वहीं, एक अन्‍य यूजर ने दोनों की दोस्‍ती की तुलना दिनेश कार्तिक की पूर्व पत्‍नी और मुरली विजय से कर दी है। साथ ही लिखा है कि चहल के साथ दिनेश कार्तिक वाला हाल होगा। अय्यर अगला मुरली विजय निकलेगा। वहीं, एक अन्‍य यूजर ने लिखा है कि अब तो तलाक दे दो चहल भाई।

यह भी पढ़ें :वीरेंद्र सहवाग ने दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर को सरेआम किया बेइज्‍जत