3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तो इस नौकरी की वजह से युजवेंद्र चहल मैदान पर पहनते हैं चश्मा, पिता एडवोकेट के.के. चहल ने किया खुलासा

अफ्रीकी दौरे पर शानदार गेंदबाजी कर रहे युजवेंद्र चहल इन दिनों नए अवतार में दिख रहे हैं। वे फिल्डिंग के दौरान चश्मा पहन रहे हैं। जानें क्या है वजह...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 21 Feb 2018, 9:37 AM IST

chahal

नई दिल्ली। अफ्रीकी सरजमीं पर सीमित ओवरों के खेल में भारतीय टीम का प्रदर्शन अबतक काबिले तारीफ रहा है। वन डे में भारतीय टीम 26 साल बाद पहली बार मेजबान टीम को उसके घर में मात दे चुकी है। साथ ही टी-20 सीरीज में अबतक 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाना है। इस मैच को जीत कर भारतीय टीम टूर का दूसरा सीरीज भी अपनी झोली में डालना चाहेगी। एकदिवसीय और टी-20 सीरीज में भारतीय युवा स्पिनरों ने भारत की जीत में अहम भूमिका अदा की है। कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने न केवल अफ्रीकी बल्लेबाजी पर लगाम लगाई, बल्कि जमकर विकेट भी चटकाए। लेकिन इस सीरीज में चहल का एक नया अवतार देखने को मिला। चहल मैदान में फिल्डिंग के दौरान चश्मा पहने नजर आए।

क्या है चहल के चश्मा लगाने की वजह-
टी-20 सीरीज के पहले मैच में चहल ने एक सफलता हासिल की। इस मैच के दौरान चहल चश्मा पहने दिखे। चहल के इस नए अवतार पर लोगों ने सोचा कि चहल की आंखों को कुछ समस्या हो रही है, इसी कारण वह चश्मा पहने हुए नजर आते है। बता दें इससे पहले चहल कभी भी मैदान पर ऐसे चश्मे पहने नजर नहीं आए।

चहल के पिता ने किया खुलासा -
चहल के चश्मा पहनने की वजह के बारे में उनके पिता के.के. चहल ने खुलासा किया। चहल ने पिता ने एक अंग्रेजी दैनिक अखबार से बात करते हुए बताया कि उनके बेटे ने चश्मा पहना था, क्योंकि वे सावधानी बरत रहे थे। चहल के पिता ने कहा कि दौरे के लिए जाने से पहले, एक आई एक्सपर्ट ने 27 वर्षीय युजवेंद्र को कभी-कभी चश्मे पहनने का सुझाव दिया था।

आयकर निरीक्षक की मिलनी है नौकरी-
चहल के वकील पिता ने आगे बताया कि जब उनका बेटा आयकर निरीक्षक की नौकरी ले रहा था, तब उन्हें चश्मा पहनने की सलाह दी गई थी। उन्होंने कहा कि उनकी चहल की नजरे कमजोर तो नहीं है, लेकिन उन्हें चश्मे का उपयोग करने की सलाह दी गई थी। उन्होंने मेडिकल परीक्षण किया जो आयकर निरीक्षक के रूप में अपनी नई नौकरी लेने से पहले अनिवार्य था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युजवेंद्र दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद दिल्ली आयकर कार्यालय में नौकरी करेंगे।