1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गौतम गंभीर के बाद अब गेंदबाजी कोच को लेकर माथापच्‍ची, जहीर खान समेत ये तीन दिग्‍गज दौड़ में

Team India Next Bowling Coach: गौतम गंभीर के टीम इंडिया के हेड कोच बनने के बाद अब गेंदबाजी कोच को लेकर माथापच्‍ची शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो जहीर खान टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच की रेस में सबसे आगे हैं। उनके अलावा लक्ष्‍मीपति बालाजी और विनय कुमार का नाम भी चर्चा में है।

2 min read
Google source verification
Team India Next Bowling Coach

Team India Next Bowling Coach: गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच नियुक्‍त कर दिए गए हैं। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने मंगलवार को ही उनके नाम की घोषणा की है। उनके आने से जहां टीम इंडिया में आगामी समय में बदलाव देखने को मिलेंगे तो कोचिंग स्‍टाफ को लेकर भी कवायद शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो जहीर खान टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच की रेस में सबसे आगे हैं। उनके अलावा लक्ष्‍मीपति बालाजी और विनय कुमार का नाम भी चर्चा में है। ऐसे में इन तीनों में से भारतीय टीम के लिए कौन बेस्‍ट होगा? आइये एक नजर डालते हैं इन तीनों दिग्‍गजों के क्रिकेट करियर पर।

जहीर खान कोच बने तो टीम इंडिया को बड़ा फायदा

पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को अगर भारतीय टीम का कोच बनाया जाता है तो रोहित एंड कंपनी को काफी फायदा होगा। क्‍योंकि जहीर खान अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में लंबा अनुभव रखते हैं। उन्होंने दुनिया के हर कोने में टीम इंडिया को जीत दिलाई है। उन्‍हें टीम का संयोजन करनी की महारत हासिल है। जहीर खान ने भारत के लिए 200 वनडे में 282 विकेट लिए हैं तो 92 टेस्ट में 311 विकेट चटकाए हैं।

बालाजी का क्रिकेट करियर

पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्‍मीपति बालाजी का अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट करियर देखें तो उन्‍होंने देश के लिए 5 टी20 मैच में 10 विकेट लिए और 30 वनडे मैचों में 34 विकेट चटकाए। जबकि 8 टेस्‍ट में उन्‍होंने 27 विकेट अपने नाम किए हैं।

यह भी पढ़ें : गौतम गंभीर की कोचिंग में खेलेंगे विराट कोहली, ये कॉम्बिनेशन देखने को बेताब क्रिकेट जगत

विनय कुमार का अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट करियर

वहीं, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज विनय कुमार की बात करें तो उन्‍होंने भारत के लिए 10 टी20 इंटरनेशनल में 11 विकेट लिए हैं तो वहीं उन्‍होंने 31 वनडे में 38 विकेट अपने नाम किए हैं। जबकि एक टेस्‍ट में उन्‍होंने एक विकेट लिया है।

Story Loader