1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ZIM vs PAK 3rd T20 Highlights: जिम्बाब्वे ने तीसरे टी20 में पाकिस्तान को चटाई धूल, अफरीदी के 3 विकेट नहीं आए काम

ZIM vs PAK 3rd T20 Highlights: जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 133 रन के लक्ष्य को एक गेंद रहते हासिल कर लिया।

2 min read
Google source verification
ZIM vs PAK

ZIM vs PAK 3rd T20 Highlights: गुरुवार को बुलवाओ स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हरा दिया। इस जीत के बावजूद जिम्बाब्वे को 2-1 से सीरीज गंवानी पड़ी। सीरीज से पहले दोनों मुकाबलों में पाकिस्तान ने जीत हसिल की थी। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 132 रन बनाए। 133 रन के लक्ष्य को जिम्बाब्वे ने 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान आगा सलमान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। साहिबजादा फरहान और ओमैर यूसुफ ने पारी की शुरुआत तो की लेकिन 4 रन जोड़ने के बाद ही जिम्बाब्वे ने पहला झटका दे दिया। फरहान एक चौका लगाने के बाद ही पवेलियन लौट गए। ओमैर खाता भी नहीं खोल सके और मुजरबानी की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। मुजरबानी ने अपने अगले ओवर में एक और सफलता हासिल की और पाकिस्तान का स्कोर 19 रन पर 3 विकेट कर दिया। इसके बाद कप्तान आगा सलमान ने तैयब ताहिर के साथ मिलकर टीम को 50 के पार पहुंचाया।

8वें ओवर में ताहिर 21 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कसीम अकरम और अराफात मिनहास ने 20 प्लस पारियों के साथ कप्तान का साथ निभाया। आगा सलमान 32 रन बनाकर रनआउट हो गए। आखिरी ओवर में 13 रन जोड़कर पाकिस्तान ने 132 रन का स्कोर खड़ा किया। जिम्बाब्वे के लिए मुजरबानी ने 2 विकेट हासिल किए तो रयान बर्ल सबसे किफायती गेंदबाज रहे और 3 ओवर में सिर्फ 15 रन खर्च किए।

जिम्बाब्वे का मिडल ऑर्डर लड़खड़ाया

133 रन के लक्ष्य को पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे को सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने 3.1 ओवर में टीम का स्कोर 40 तक पहुंचा दिया। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर मरुमनी आउट हो गए। ब्रायन बनेट 43 रन बनाकर 10वें ओवर में पवेलियन लौटे। इसके बाद जिम्बाब्वे की बैटिंग लाइन अप लड़खड़ा गई लेकिन लक्ष्य इतना कम था कि पुछल्ले बल्लेबाजों ने मिलकर टीम को 133 के लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को मिली 2 दिन की मोहलत, ICC ने दी ये वॉर्निंग

Story Loader