नई दिल्ली। देश की राजधानी के दिल्ली गेट स्थित सुधार गृह से 11 किशोर बुधवार देर शाम फरार हो गए। इस बात की सूचना मिलने के बाद सुधार गृह के अधिकारी सन्न रह गए। बताया जा रहा है कि किशोरों का सुधार गृह के सुरक्षा गार्ड से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद सुधार गृह में रहने वाले आरोपी बाल अपराधियों ने गार्ड की पिटाई की और मौके का फायदा उठाकर भाग निकले।