शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हत्या का आरोप बेटे पर लगा है। बेटे ने अपने परिवार के 4 सदस्यों को मौत की नींच सुला दी। मृतकों में दो बहनें, उनके पिता और उनकी दादी शामिल है। पुलिस के अनुसार हत्या का आरोपी केशव की उम्र 25 साल है और वह नशे का आदी था। उसने मंगलवार देर रात घर के चारों लोगों को मार दिया। आरोपी ने घटना को चाकू से अंजाम दिया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी बेटा नशे का आदी है। वह अभी कुछ दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से वापस आया। इसके बाद उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। फिर उसने अपने परिवार के चारों का मर्डर कर दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद उसने भागने की कोशिश नहीं की। वह घर में ही शवों के पास बैठ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की जा रही है।