
Madhavnagar police arrested eight gamblers Gambling
मध्य कोलकाता के एक होटल के कमरे से मंगलवार देर रात को पांच लोगों को जुआ खेलने को लेकर गिरफ्तार किया गया। ये जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। पुलिस को सूचना मिली थी, जिस पर कारर्ववाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान हुए पुलिस ने इलियट रोड के हीरा हॉलीडे इन होटल के ग्राउंड फ्लोर से रात करीब 11.30 बजे पांच लोगों को गिरफ्तार किया। ये लोग ताश के पत्तों के जरिए जुआ खेल रहे थे। यह होटल पॉर्क स्ट्रीट पुलिस थाने के तहत आता है।
कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा के अनुसार- इनके पास से 1,80,600 रुपए कुल नकद, ताश के पत्तों के चार सेट, छह मोबाइल फोन और दूसरे दस्तावेज जब्त किए गए।
गिरफ्तार किए गए लोगों में होटल का मालिक भी शामिल है। सभी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत तथा वेस्ट बंगाल गैंबलिंग एंड प्राइज कंप्टीशन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
Updated on:
30 Oct 2019 10:54 pm
Published on:
30 Oct 2019 07:37 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
