
कब्र से शव निकालकर दुष्कर्म कर रहे शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। देश के पूर्वोत्तर राज्य असम ( Assam ) से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स को कब्र ( Grave ) से शव निकालकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ( Assam Police ) ने गिरफ्तार किया है। मामला धीमाजी जिले का है। जहां 51 वर्षीय एक शख्स ने कब्र से 14 वर्षीय किशोरी का शव निकालकर दुष्कर्म ( Rape ) की कोशिश की।
दरअसल किशोरी की मौत संदिग्ध हालातों में हुई थी। मौत के बाद किशोरी के परिजनों ने उसे कब्रिस्तान ( Cemetery ) में दफन कर दिया था। दफनाने के बाद ग्रामीणों 51 वर्षीय शख्स को शव निकालते हुए देखा तो पुलिस के इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शख्स को गिरफ्तार कर लिया।
धीमाजी के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस ( SP ) धनंजय घनावत के मुताबिक, किशोरी की मौत 17 मई को संदेहास्पद हालातों में हुई थी। मौत के बाद परिजनों ने उसी रात किशोरी को कब्रिस्तान में दफन कर दिया।
किशोरी को दफनाने के एक दिन बाद यानी 18 मई को दोपहर बाद कुछ मछुआरों ने देखा कि आरोपी शव के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा है।
घनावत ने बताया कि आरोपी मानसिक तौर पर विक्षिप्त तो नहीं है लेकिन मनोरोगी जरूर है। इतना ही नहीं वह हिस्ट्री शीटर भी है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी शख्स ने दो बार शादी भी की थी। दो साल पहले उसकी पहली पत्नी ने शख्स पर घरेलू हिंसा का आरोप भी लगाया था।
इसके बदा आरोपी को सजा भी हुई थी। कोरोना वायरस ( coronavirus ) के चलते जेल में कैदियों की संख्या कम करने सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) के आदेश के बाद इस शख्स को रिहा किया गया था। फिलहाल शख्स ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। वहीं किशोरी के शव को ग्रामीणों ने दोबार कब्र में दफना दिया है।
Published on:
21 May 2020 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
