24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल में हुआ था 6 साल की बच्ची का रेप, 9 दिन बाद अस्पताल में मौत

21 अप्रेल को कटक के एक स्कूल में रेप की शिकार हुई छह साल की मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया है।

2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Apr 30, 2018

Cuttack

नई दिल्ली। आठ दिनों तक मौत से लड़ने के बाद आखिरकार ओडिशा के कटक में बलात्कार की शिकार हुई छह साल की मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया है। 21 अप्रेल को बच्ची के साथ उस वक्त हैवानियत हुई थी जब वो घर से बिस्कुट लेने गई थी और दरिंदों के हाथ लग गई थी।

दो दिन पहले हुआ ब्रेन डेड
कटक मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने बताया कि 13 डॉक्टरों की टीम बच्ची को बचाने की पूरी कोशिश की थी। इसके बावजूद उसने रविवार की शाम दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि जब बच्ची को अस्तताल लाया गया था तो उसकी हालत बेहद नाजुक थी। उसके दिमाग में ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं हो पा रही थी। उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। दो दिन पहले ही बच्ची ब्रेन डेड हो गई थी। हादसे के बाद बच्ची की जान तो बच गई थी लेकिन डॉक्टर्स बच्ची की हालात देख हैरान थे। उन्होंने बताया कि बच्ची के सिर, चेहरे, छाती और प्राइवेट पार्ट्स में गहरी चोटों के निशान हैं।

यह भी पढ़ें: ट्रंप के घर से चोरी हुई एक ऐतिहासिक चीज ,पूरी दुनिया में मचा हडकंप

मां बोली- वो बहुत शर्मीली थी
बेटी की मौत की खबर सुनकर मां बेहोश हो गई। होश आने पर उन्होंने बताया कि इसी साल उसका एडमिशन करवाने की तैयारी हो रही थी। वह बहुत शर्मीली थी। जल्दी किसी से बात भी नहीं करती थी। पता नहीं उन हैवानों ने उसे क्यों दबोच लिया।

यह है पूरा मामला...
बता दें 21 अप्रेल को ओडिशा के कटक में नाबिलग लड़की बिस्किट लेने के लिए अपने घर से अकेले बाहर गई थी। काफी देर तक जब वो घर नहीं लौटी तो परिवारवालों को जिंता होने लगी। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। लेकिन, लड़की का कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई। वहीं, पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तो लड़की गंभीर हालत में एक स्कूल परिसर में मिली। पुलिस ने बताया कि बच्ची स्कूल परिसर में बेहोश और बिना कपड़ों के मिली। पुलिस ने यह भी बताया कि उसके सिर और मुंह से खून निकल रहा था।

रेप के बाद हुई थी बच्ची को मारने की कोशिश
बच्ची को बरामद करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। 22 अप्रेल को मुश्ताक नाम के शख्स की गिरफ्तारी भी हो गई। पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि रेप करने के बाद वो सबूत मिटाने के लिए उसे मारना चाहता था। इसके लिए उसने उसके सिर को तीन दीवार पर मारा। जब उसे लगा कि बच्ची की मौत हो गई तो वहां से फरार हो गया। रेप की घटना के बाद ओडिशा के स्वास्थ मंत्री प्रताप जेना ने अस्पताल का दौरा किया और बच्ची से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि था बच्ची के इलाज का खर्चा वहन सरकार करेगी।

आरोपी के खिलाफ दायर होगी चार्जशीट
बच्ची की मौत के बाद 24 वर्षीय आरोपी मुश्ताक के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की कई धाराओं के साथ अब हत्या की भी धारा जोड़ दी गई है। कटक ग्रामीण एसपी ने बताया कि जल्द ही आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दायर की जाएगी।