13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार दिन से लापता बच्चे की नहर के पास मिली लाश, परिजनों ने पुलिस चौकी घेरकर किया प्रदर्शन

घरवालों ने बताया कि 28 फरवरी को उसकी बहन तो स्कूल से वापस आ गई लेकिन आकाश उसके साथ नहीं लौटा।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Singh

Mar 04, 2018

File photo: 11 year old Aakash

नई दिल्ली। दिल्ली के जैतपुर इलाके में चौथी कक्षा के बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी गई। एमसीडी स्कूल में पढ़ने वाला यह बच्चा चार दिन से लापता था। बच्चे का शव शनिवार को स्कूल से कुछ दूरी पर स्थित एक नहर से बरामद किया गया। 11 वर्षीय यह छात्र जिसका नाम आकाश है, अपनी बहन के साथ स्कूल गया था।

गला रेतकर की गई हत्या
घरवालों ने बताया कि 28 फरवरी को उसकी बहन तो स्कूल से वापस आ गई लेकिन आकाश उसके साथ नहीं लौटा। पीड़ित छात्र के पिता के मुताबिक उसके घर न लौटने पर पहले आस-पड़ोस में उसकी तलाश की गई, लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो अंततः इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस उसे जिंदा नहीं ढूंढ पाई और चार दिन बाद शनिवार को नहर के पास उसकी लाश मिली। पुलिस ने बताया कि बच्चे को देखकर लग रहा था कि उसका गला किसी धारदार हथियार से रेता गया है। बता दें स्कूल से इस नहर की दूरी मात्र दो किलोमीटर है। इस घटना के बाद स्कूल पर सवाल उठाये जा रहे है कि इस तरह वह बच्चा स्कूल से कैसे गायब हो गया।

लोगों ने किया पुलिस चौकी का घेराव
इस दर्दनाक वारदात में मासूम की मौत के बाद लोगों पुलिस को लेकर काफी नाराजगी है। गुस्साए भीड़ ने मीठापुर पुलिस चौकी का घेराव किया। लोग इस मामले में छानबीन के दौरान पुलिस के रवैये से नाराज दिखे। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस ने वक्त रहते फुर्ती दिखाई होती तो बच्चा जीवित मिल जाता।

बच्चे का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
फिलहाल पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इस जांच के बाद ही इस वारदात के सच्चाई से पर्दा उठ पायेगा। पुलिस का कहना है की वो इस मामले के हर पहलु की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।