2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा से मारपीट के मामले में अभिनेता अरमान कोहली गिरफ्तार

फरार चल रहे अभिनेता अरमान कोहली को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 12 Jun 2018, 10:09 PM IST

Actor Armaan Kohli

लिव इन पार्टनर नीरू रंधावा से मारपीट के मामले में अभिनेता अरमान कोहली गिरफ्तार

नई दिल्ली। अपनी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा की पिटाई करने के मामले में फरार चल रहे अभिनेता अरमान कोहली को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अरमान अपने दोस्त बाबा के लोनावाला वाले फार्म हाउस में छिपे हुए थे। पुलिस का कहना है कि अरमान कोहली को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने बताया कि नीरू रंधावा की पिटाई के मामले में अरमान से पूछताछ की जा रही है।

गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा ने दर्ज कराया था मामला

पिछले सप्ताह अरमान कोहली की गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने उसे बुरी तरह से पीटा। नीरू की शिकायत पर पुलिस ने अरमान के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 326, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया था। नीरू रंधावा का आरोप है कि अरमान ने उसे इस कदर पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इससे पहले अरमान की गर्लफ्रेंड रही मुनमुन दत्ता ने भी उन पर मारपीट का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ेंः अब बच नहीं पाएंगे डकैत, पुलिस ने फेका एक और पासा

मारपीट के बाद अरमान ने मांगी थी माफी

इससे पहले मुंबई के सांता क्रूज (पश्चिम) पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के बाद अभिनेता अरमान कोहली ने नीरू रंधावा को मोबाइल पर कॉल करके माफी भी मांगी थी। नीरू रंधावा ने कहा था कि वह अरमान से पिछले साल सितंबर में ब्रेकअप करना चाहती थीं। नीरू ने कहा, "अरमान ने इस साल फरवरी में मेरा उत्पीड़न किया और मेरी नाक पर चोट मारी। ये रिलेशनशिप एक बहुत बड़ी गलती थी। लेकिन फिर भी मैंने उसे कई मौके दिए। मुझे मेरे परिवारवाले और दोस्त वार्निंग देते रहे। पिछले सितंबर मैंने सब कुछ खत्म करने का फैसला किया था और मैं दुबई चली गई थी। लेकिन 3 महीने बाद अरमान मुझे वापस लेने आ गया था। जब मैंने साथ आने से मना किया तो वो विनती करने लगा।"