3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब बच नहीं पाएंगे डकैत, पुलिस ने फेका एक और पासा

नेपियर टाउन में डकैती के मामले में आरोपितों तक पहुंचने वाली पुलिस ने अब डकैतों का पता बताने वालों के लिए इनाम राशि बढ़ाने की घोषणा की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Amaresh Singh

•

Updated: 17 May 2018, 12:24 PM IST

crime

Project manager and truck driver sued

जबलपुर । अब डकैत बच नहीं पाएंगे। पुलिस ने उनको पकडऩे के लिए एक और पासा फेका है। डकैतों को पकडऩे के लिए इनामी राशि बढ़ा दी गई है। साथ ही सक्रियता भी काफी बढ़ा दी गई है। इसको लेकर डकैतों का अब बच पाना मुश्किल लग रहा है। हालांकि अभी तक पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ नहीं लगी है।


इनामी राशि 50 हजार रुपए
नेपियर टाउन में व्यवसायी केके अग्रवाल के यहां डकैती के मामले में आरोपितों तक पहुंचने वाली पुलिस ने अब डकैतों का पता बताने वालों के लिए इनाम राशि बढ़ाने की घोषणा की है। पुलिस ने पहले डकैतों को पकड़वाने में मदद करने वालों को 30 हजार रुपए का नकद पुरस्कार घोषित किया था। इस राशि को बुधवार को पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने बढ़ाकर 50 हजार रुपए करने की घोषणा की है। सात मई की रात को नेपियर टाउन में 8-9 नकाबपोशों घुसकर एक घर में डकैती की थी। चार लाख रुपए नगद सहित लाखों रुपए के जेवर लूट लिए थे।


वारदात में पारधी गिरोह है शामिल
इस मामले में पुलिस ने पारधी गिरोह पर संदेह जताते हुए सोहागपुर और बैतूल जिले से कुछ युवकों को पकड़ा है। इन्हें पारधी गिरोह का सदस्य होने और डकैती की वारदात का आरोपित बताया जा रहा है। इनके पास से डकैती का सामान जब्त नहीं होने से मामला उलझ गया है। हालांकि आरोपितों तक पहुंचने के लिए सीआईडी, क्राइम ब्रांच सहित जिला पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही है।


पर्सनल आईडी से इ-रेल टिकट बनाने वाला गया जेल
अनमोल साइबर कैफे में पर्सनल आईडी से अवैध तरीके से इ-रेल टिकट बनाकर बेचते पकड़े गए राजेश कुमार सकूजा को बुधवार को जेल भेज दिया गया। 30 पर्सनल आईडी बनाकर अवैध तरीके से 10 लाख रुपए से ज्यादा की ई-टिकट बनाकर बेचने वाले सकूजा से आरपीएफ तीन दिन तक पूछताछ में जुटी रही। शनिवार को उसके साइबर कैफे में छापामार कार्रवाई के दौरान 1 लाख 63 हजार 95 हजार रूपए कीमती 78 ई टिकट तथा यात्रा में उपयोग की जा चुकीं 8 लाख 53 हजार 8 सौ रुपए कीमती 660 ई टिकट का रिकार्ड बरामद किया।