3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ आगरा एक्सप्रेवे ने एक बार फिर निगली दो जिंदगियां, हादसे की बजह थी यह

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे ने एक बार फिर दो जिंदगियां निगल ली हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 17 May 2018, 11:52 AM IST

big accident once again on Lucknow agra expressway

कन्नौज. लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे ने एक बार फिर दो जिंदगियां निगल ली हैं। एक्सप्रेवे के खेमकरन नगला के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया। जिसमें एक की मौके पर ही और दूसरे की लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में हुई मौत। जिसके बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। हालांकि उसे पकड़ने के लिए नाकाबंदी की गई थी लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

नीचे उतरते ही ट्रक ने रौंदा

लखनऊ के सदर बाजार निवासी पचास वर्षीय अनूप कुमार गुप्ता अपने बड़े भाई अशोक गुप्ता और छोटे भाई मनोज के साथ अपने मौसी के लड़के के पास गुड़गांव, हरियाणा गए थे। वहां से लौटते समय देर रात जब वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सौरिख के नगला खेमकरन के पास पहुंचे, तभी चालक महाराजगंज, रायबरेली निवासी चालीस वर्षीय शिवप्रसाद पुत्र छंगे ने लघुशंका के लिए कार रोकी। बताते हैं कि जैसे ही अनूप और शिव प्रसाद कार से नीचे उतरे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। अनूप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि शिव प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में बैठे अशोक और मनोज ने तुरंत पुलिस और परिजनों को हादसे की जानकारी दी।

नाकाबंदी के बाद भी चालक हुआ फरार

पुलिस ने घायल शिव प्रसाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां से डाक्टर ने उसे तिर्वा मेडिकल कालेज भेज दिया। शिव प्रसाद को परिजन लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे। तभी लखनऊ पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अनूप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि शिवप्रसाद के शव का लखनऊ में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक अनूप के छोटे भाई मनोज ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ सौरिख राजकुमार सिंह ने बताया हादसे की जानकारी होते ही मौके पर फोर्स को भेजा था। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। पकड़ने के लिए नाकाबंदी की गई थी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

कन्नौज

उत्तर प्रदेश