24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिनेत्री के बारे में खुला बड़ा राज, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर लोगों को करती थी ब्लैकमेल

गुजरात की अभिनेत्री लोगों को ब्लैमेल कर उससे पैसे ऐंठती थी।
less than 1 minute read
Google source verification
actress

अभिनेत्री के बारे में खुला बड़ा राज, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर लोगों को करती थी ब्लैकमेल

नई दिल्ली। गुजरात से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां की पुलिस ने एक फेमस गुजराती अभिनेत्री को गिरफ्तार किया, जिस पर लोगों की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने अभिनेत्री संजना के एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया, जो इस संगीन वारादात में उसका साथा देता था।

यह है पूरा मामला...

पुलिस को शिकायत मिली थी कि अभिनेत्री संजना लोगों को डांस शो में बुलाती थी। इसके बाद लोगों की अश्लील वीडियो बनाकार उसे ब्लैकमेल करने लगती थी। इतना ही नहीं वह लोगों से काफी मोटी रकम भी ऐंठती थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

ऐसे बनाती थी लोगों को अपना शिकार

पुलिस ने बताया कि संजना ने ‘जानू मारी दगाबाज’ और ‘वन्स मोर बेवफा’ जैसी गुजराती एलबम में काम किया है। लेकिन, पिछले कुछ समय से उसके पास कोई काम नहीं था। साथ ही उसका पति भी बेरोजगार था। इसलिए, पैसा कमाने के लिए उसने यह प्लान बनाया। वह अपने साथी मोइन के साथ मिलकर डांस शो करती थी। जिसमें आने वाले लोगों को वो लूट लेती थी। कोई उसकी शिकायत पुलिस ने ना कर पाए, इसके लिए वो लोगों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देती थी। पुलिस का यह भी कहना था कि संजना ने काफी समय पहले अपने पति को छोड़ दिया था। वो अकेली ही रामोल में रह रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात मोइन से हुई, इसके बाद दोनों ने मिलकर इस संगीन वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।