पीड़ितों की हुई पहचान
मामले की जांच कर रही राज्य की पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की पहचान कर ली गई है। इनका नाम नीलोत्पल दास और अभिजीत नाथ है। वह जिले के डोकमोका क्षेत्र में काथिलांगसो झरने के पास गए थे और शुक्रवार की देर रात अपनी गाड़ी से वापस लौट रहे थे, तभी दोनों को बच्चा चुराने वाला समझकर भीड़ ने रोक लिया और पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, भीड़ ने दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें बांध कर पीटने लगे. इस दरमियान दोनों युवक उनके सामने चिल्लाए-गिड़गिड़ाए कि वे असम के रहने वाले हैं। यहां घुमने आए हैं। उनका बच्चा चोरों के गिरोह से कोई संबंध नहीं है, लेकिन भीड़ ने उनकी एक न सुनी।