10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर दो स्थानों पर बाइक सवारों ने चलाए चाकू

एक घंटे के दरमियान दो घटनाएं, बिना किसी कारण किया हमला

2 min read
Google source verification


इंदौर. बिना किसी कारण से चाकू मारने की घटनाएं लगातार जारी है। शुक्रवार अल सुबह दो बाइक सवार बदमाशों ने एक घंटे के दरमियान दो लोगों को निशाना बनाया। एक घटना तुकोगंज थाने के पास हाई कोर्ट के सामने हुई। इसके पहले भी इस तरह बिना वजह रात के समय चाकू मारने की घटनाएं हो चुकी है जिससे पुलिस की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे है।
डीआरपी लाइन के पास अलसुबह करीब 4.30 बजे विजय पिता मांगीलाल निवासी नंदबाग के साथ हुई। रिक्शा चलाने वाला विजय अलसुबह घर लौट रहा था उस दौरान बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसे रोका और चाकू से हमला कर भाग गए। अन्य राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया है।
इसके करीब एक घंटे बाद एक चाकूबाजी की घटना तुकोगंज इलाके के हाईकोर्ट चौराहे के पास हुई। देवराम मीणा निवासी पंचम की फेल आरएनटी मार्ग की होटल पर काम करता है। सुबह ड्यूटी जाने के दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोका और चाकू से हमला कर भाग गए। देवराम को समझ ही नहीं आया कि आरोपित इस तरह की घटना क्यों कर रहे है? इसके पहले भी बिना किसी कारण के चाकू मारने की घटनाएं हुई है लेकिन आरोपित नहीं पकड़ पाए। हालांकि माना जा रहा है कि दोनों घटनाओं में एक ही बदमाश शामिल है। सीएसपी बीएस परिहार के मुताबिक, दोनों घटनाओं में एक ही तरह के आरोपित होने की बात सामने आ रही है। कुछ वीडियो फुटैज मिले है जिसके आधार पर बदमाशों की तलाश चल रही है, जल्द पकड़ लेंगे।
छात्र को बनाया था निशाना
बेवजह चाकूबाजी की एक घटना पिछले दिनों परदेशीपुरा इलाके में भी हुई थी। जनता क्वार्टर में रहने वाले छात्र मनीष पर रात 12 बजे बाइक सवार बदमाशों ने इसी तरह हमला किया था और भाग गए थे। पुलिस ने केस दर्ज किया लेकिन आरोपित का पता नहीं चल पाया।