18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेंगलुरुः गैर मर्द के साथ देखा तो कर दिया पत्नी का कत्ल, फिर मुस्कुराते हुए कटी गर्दन लेकर पहुंच गया थाने

एक युवक ने अपनी पत्नी का पहले कुल्हाड़ी से बेरहमी से कत्ल कर दिया और फिर उसका सिर काटकर उसे झोले में रखकर पुलिस थाने पहुंच गया।

3 min read
Google source verification
Husband beheaded wife

बेंगलुरुः गैर मर्द के साथ देखा तो कर दिया पत्नी का किया, फिर मुस्कुराते हुए कटी गर्दन लेकर पहुंच गया थाने

बेंगलुरु। चिकमंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवक ने अपनी पत्नी का पहले कुल्हाड़ी से बेरहमी से कत्ल कर दिया और फिर उसका सिर काटकर उसे झोले में रखकर पुलिस थाने पहुंच गया। थाने में उसने पुलिस के सामने अपनी पत्नी का कटा हुआ सिर और कुल्हाड़ी दिखाते हुए अपना गुनाह कबूल किया, लेकिन इस दौरान उसके चेहरे पर किसी प्रकार के हैरान-परेशान होने जैसे हाव-भाव नहीं बल्कि मुस्कुराहट थी। अचानक थाने में कटा सिर लेकर पहुंचे इस व्यक्ति को देखकर पहले तो पुलिसकर्मी सकते में आ गए, फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चिकमंगलुरु के अज्जमपुरा तालुका के निवासी 35 वर्षीय सतीश सिवानी में मुर्गा बेचने की दुकान चलाता है। कुछ साल पहले दूसरी जाति की युवती रूपा के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद दोनों ने शादी करने का मन बनाया और परिजनों को इसकी जानकारी दी। लेकिन परिवारवालों ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली।

गुजरातः बीते पांच सालों से तीन नाबालिग बेटियों के साथ कर रहा था दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में सतीश ने बताया कि दोनों की दो संतानें हैं, जिनमें एक लड़का और एक लड़की है। शादी के कुछ साल बाद दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी और उनमें आए दिन झगड़ा होने लगा। अक्सर होने वाले झगड़ों की जानकारी मिलने पर दोनों के परिजनों ने बीच में आकर मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

पुलिस के मुताबिक रविवार शाम करीब 4:30 बजे को सतीश ने रूपा को उसकेे एक प्रेमी के साथ कॉफी के बागान में रंगे हाथों पकड़ लिया। अपनी पत्नी के साथ गैर मर्द को देखकर सतीश का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसने सबसे पहले रूपा के प्रेमी पर कुल्हाड़ी से वार किया, लेकिन वो भाग निकलने में कामयाब रहा। इसके बाद सतीश ने रूपा पर बेरहमी से कुल्हाड़ी के वार करने शुरू कर दिए और उसे मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं उसने रूपा के सिर को धड़ से अलग कर दिया।

दिल्लीः वीवीआईपी इलाके में कॉन्सटेबल को आधे किमी तक बोनट पर खींचकर ले गया कार चालक, फरार

इसके बाद सतीश ने रूपा के सिर और कुल्हाड़ी को एक झोले में डाला और अपनी बाइक पर टांग लिया। यहां से वो करीब 20 किलोमीटर दूर अज्जमपुरा पुलिस स्टेशन पहुंचा। थाने के अंदर पहुंचकर उसने झोले में से अपनी पत्नी रूपा का कटा हुआ सिर और कुल्हाड़ी निकालकर पुलिस को दिखाया और मुस्कुराते हुए बोला कि उसने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है और आत्मसमर्पण के लिए आया है। अचानक कटा हुआ सिर देखकर पुलिसकर्मी हक्के-बक्के रह गए।

जब पुलिसवालों ने सतीश से कत्ल का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसकी बीवी एक गैर मर्द के साथ थी और उसने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि सतीश ने पुलिस से यह भी कहा कि वो अपनी बीवी के प्रेमी को नहीं छोड़ेगा। इस बार तो वो बचकर भाग गया लेकिन जब वो जेल से बाहर निकलकर आएगा तो उसका कत्ल कर देगा। पुलिस ने सतीश को गिरफ्तार करके जेल में बंद कर दिया है और मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

image