5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार बाढ़: अररिया में पुल से लाश फेंकने की तस्वीर हुई वायरल, डीएम ने बैठाई जांच

वीडियो बिहार के अररिया में बाढ़ के कारण तबाही का है, जिसमें मीरगंज पुल से लाशों को फेंका जा रहा था।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Aug 18, 2017

नई दिल्ली। बिहार में बाढ़ की भयंकर स्थिति के बीच मानव संवेदनाओं को जकझोर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। वीडियो बिहार के अररिया में बाढ़ के कारण तबाही का है, जिसमें मीरगंज पुल से लाशों को फेंका जा रहा था। घटना का खुलासा होते ही प्रशासनिक अफसरों में अफरा-तफरी मच गई। अब इस मामले में डीएम ने भी जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं इस घटना के बाद लगातार इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक मीरगंज पुलिस ने इन 6 लाशों को मंगलवार को पुल से फेंका था। इससे पहले खबर तो यह भी आई थी कि जिन लाशों की पहचान नहीं हो पा रही है, उन्हें मिट्टी में ऐसे ही दफना कदिया जाए। लेकिन सोशल साइट पर हुई वायरल फोटो और वीडियो ने हाहाकार मचा दिया।

खराब हैं बिहार के हालात

बता दें कि बिहार में इस समय बाढ़ की भयंकर स्थिति है। अभी तक बिहार में बाढ़ के कारण 96 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, वहीं 119 लोगों की मौत हो गई है। अकेले अररिया में ही अभी तक 20 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अररिया में पिछले शनिवार अचानक बाढ़ से जानमाल की काफी हानि हुई थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो लगभग 15 शव बह कर आए हैं, जिसमें से 13 की शिनाख्त की जा चुकी है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि इनमें से 5 लाशें नेपाल से बहकर आईं थी, जिसे नेपाल पुलिस ने क्लेम भी किया है। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार अभी तक करीब 3.59 लाख लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा चुका है. वहीं करीब 2.13 लाख लोगों को 504 राहत शिविरों में भेजा गया है।

अब तक 119 लोगों की मौत

विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने गुरुवार को यहां बताया कि राज्य के 15 जिलों के 98 लाख से ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। राज्य में अब तक बाढ़ से मरने वालों की संख्या 119 तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा 20 लोग अररिया में मरे, जबकि पश्चिम चंपारण में 13, किशनगंज में आठ, पूर्णिया में पांच, सीतामढ़ी में 11, मधेपुरा में 12, सुपौल में एक, पूर्वी चंपारण में 14, दरभंगा में चार, मधुबनी में पांच, सहरसा में तीन, शिवहर में दो तथा सुपौल में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

image