2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: ट्रेनी महिला कांस्टेबल के साथ बंद कमरे में अश्लील हरकत करता था इंस्पेक्टर, ​निलंबित

बिहार की राजधानी पटना में बिहार सैन्य बल (बीएमपी)- पांच के कार्यालय में एक महिला कांस्टेबल के यौन उत्पीड़न के आरोप में बुधवार को एक पुलिस निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 31 Oct 2018, 6:00 PM IST

news

news

पटना। बिहार की राजधानी पटना में बिहार सैन्य बल (बीएमपी)- पांच के कार्यालय में एक महिला कांस्टेबल के यौन उत्पीड़न के आरोप में बुधवार को एक पुलिस निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोप है कि बीएमपी-पांच में सूबेदार (पुलिस निरीक्षक रैंक के अधिकारी) के पद पर तैनात शंभू शरण राठौर ने बुधवार को एक प्रशिक्षु महिला कांस्टेबल के साथ एक कमरे का दरवाजा बंद कर अश्लील हरकत की। पीड़िता किसी तरह उस कमरे का दरवाजा खोलकर वहां से भाग निकली।

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर का एफटीआईआई के चेयरमैन पद से इस्तीफा, यह बताया कारण

पूरे मामले की जांच की जा रही

इस घटना के बाद पीड़िता सहित कई प्रशिक्षु महिला कांस्टेबल बीएमपी-पांच के कमांडेंट रंजीत मिश्रा के कार्यालय पहुंची और उन्होंने जमकर हंगामा किया तथा आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। कमांडेंट ने पूरे मामले की जांच की बात कही। कमांडेंट मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है, जिससे आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि आरोपी सूबेदार को निलंबित कर दिया गया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

सीबीआई विवाद में कूदा पाकिस्तान? पीएम मोदी के खिलाफ राहुल के ट्वीट को किया रीट्वीट

डीजीपी ने जारी किए गिरफ्तारी के आदेश

वहीं, बीएमपी में महिला कांस्टेबल के साथ हुई छेड़खानी मामले में राज्य के पुलिस महानिदेशक ने संज्ञान लिया है। डीजीपी ने इंस्पेक्टर शम्भू शरण राठौड़ की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही डीजीपी ने कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो इस मामले में विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। एआइजी अरविंद ठाकुर के अनुसार आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आरोपी को निलंबित कर दिया गया है। जबकि जरूरत पड़ने पर आरोपी के खिलाफ अन्य कदम भी उठाए जाएंगे।