क्राइम

बिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं, कटिहार में मुंगेर की लेडी कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार जिले में मुंगेर की एक लेडी कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लेडी कांस्टेबल की पहचान प्रभा भारती के रूप में हुई है। प्रभा भारती मुंगेर के जमालपुर की रहने वाली थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

2 min read
Bihar: Lady constable of Munger Prabha bharti shot dead in Katihar

Bihar Crime News: बिहार में कानून व्यवस्था लगातार सवालों के घेरे में है। विपक्ष सुशासन की सरकार का दावा करने वाली नीतीश सरकार पर अक्सर बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर हमलावर रहती है। राज्य में बेकाबू अपराध का आलम यह है कि अब खाकी भी सुरक्षित नहीं है। जी हां, ताजा मामला खाकी से जुड़ा है। बिहार के कटिहार जिले के मुंगेर की एक लेडी कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार देर शाम की है। मृतका की पहचान 21 वर्षीय प्रभा भारती के रूप में हुई है। प्रभा मुंगेर के जमालपुर की रहने वाली थी। जो फिलहाल कटिहार पुलिस लाइन में तैनात थी। घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए गुरुवार को पुलिस अधिकारी ने बताया कि कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक महिला पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। गेड़ाबाड़ी- कटिहार एनएच 81 पर भटवारा चौक के पास बुधवार की देर शाम पावर प्लांट के सामने बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।



घटनास्थल से दो खोखा बरामद

पुलिस अधिकारी ने बताया कि छानबीन के क्रम में घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि हत्या के समय वह अकेले थी या किसी और के साथ थी, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। लेडी कांस्टेबल के कानों में ईयरफोन लगे थे।


एसआईटी गठित कर छापेमारी जारी


घटनास्थल से महिला पुलिसकर्मी का मोबाइल और बैग बरामद किया गया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। कुछ लोग इसे प्रेम संबंध से भी जोड़कर देख रहे हैं। एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पहली नजर में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। निजी कारणों से महिला कांस्टेबल की हत्या हुई है। मामले में अभियुक्त की पहचान कर ली गई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित कर रेड की जा रही है।


प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

इधर मृतका के होम टाउन मुंगेर से मिली जानकारी के अनुसार प्रभा भारती का मुंगेर जिले के ही फलका स्थित मोरसंडा गांव निवासी छोटे हसन से अफेयर था। एक साल के अफेयर के बाद प्रभा ने ब्रेकअप कर लिया था। जिसके बाद से छोटे हसन उसे लगातार परेशान कर रहा था। प्रभा ने इसको लेकर महिला थाने में मौखिक शिकायत भी की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस दो बार छोटे के घर पर भी गई थी, लेकिन वो फरार हो गया। परिजनों को संदेह है कि छोटे हसन ने ही प्रभा की हत्या की है।

यह भी पढ़ें - पति-पत्नी और तीन बच्चों की एक ही कमरे में मिली लाश, मची सनसनी

Published on:
09 Feb 2023 11:52 am
Also Read
View All

अगली खबर