क्राइम

Bihar News: नवादा में ‘गुरु-शिष्य’ का रिश्ता हुआ शर्मसार, शिक्षक को गोली मार कर फरार हुआ छात्र

बिहार में कोचिंग का उद्घाटन कर रहे एक शिक्षक को छात्र गोली मारकर फरार हो गया। गोली किन कारणों से मारी गई इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। घायल शिक्षक भी आरोपी छात्र के बारे में कुछ नहीं बता रहे हैं।

2 min read
Sep 03, 2022
Student Shot teacher in Nawada, police engaged in investigation

बिहार में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यह एक छात्र शिक्षक को गोली मारकर फरार हो गया है। यह घटना नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र की है जहां एक शिक्षक कोचिंग का उद्घाटन कर रहा था, तभी एक छात्र उसे गोली मार कर फरार हो गया। शिक्षक को खून से लथपथ हालत में सिरदला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीर कर रही है।


बताया जा रहा है कि जेहलडीह गांव में रहने वाले शिक्षक रोशन कुमार सिरदला थाना क्षेत्र के फूल बागान चौक के समीप रजौली रोड के किनारे डैनी मोड के समीप भाभा कोचिंग सेंटर के उद्घाटन कर रहे थे। इसी दौरान कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले एक छात्र ने गोली चला दी। कोचिंग सेंटर के संचालक और शिक्षक रोशन कुमार के दाहिने हाथ पर गोली लगी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।


जानकारी के मुताबिक दो कोचिंग संचालकों में आपस में पहले से विवाद चल रहा था, जिस वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटनास्थल पर पहुंच कर थानाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने हालातों का जायजा लिया है। घायल शिक्षक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शिक्षक से इस मामले में पूछताछ की, उन्होंने गोली चलाने वाले के बारे में अब तक कुछ नहीं बताया है। सूत्रों की मानें तो गोली उसी कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले एक छात्र ने चलाई थी।


छात्र की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। छात्र ने गोली किन कारणों से चलाई और उसके पास हथियार कहा से आया यह अब तक साफ नहीं हो रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद ही इस मामले मे कुछ कहना उचित होगा। मामला क्या है, इसकी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगी।

यह भी पढ़ें: सोनाली फोगाट मौत मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, इस शख्स ने रची थी हत्या की साजिश!

Published on:
03 Sept 2022 04:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर