बता दें कि 2016 में बजोरिया ने खुलासा किया था कि वह फर्स्ट नेम्स के पहले क्लाइंट थे, जबकि उनके पास हैप्टिक के मालिकाना राइट नहीं थे। बुजोरिया के अनुसार हैप्टिक मैनेजमेंट से उनका नाम गलती या चूक के कारण जुड़ गया होगा। हैप्टिक का नाम उन 69 कंपनियों में शुमार है, जिनसे जांच एजेंसी ने मोसाक फोनेस्क के बारे में जानकारी मांगी थी। जिसके बाद लॉ फॉर्म ने आर्थिक जांच एजेंसी के सामने खुलासा किया हैप्टिक का मालिक कोई और नहीं बलिक् बाजोरिया ही है। जबकि बाद में फर्स्ट नेम्स ने हैप्टिक का मालिकाना हक अपने पास होने की बात कही थी। बता दें कि 2014 में भाजपा ज्वाइन करने वाले बाजोरिया कभी पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु के काफी करीबी रहे चुके हैं।