अहमदाबाद। पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने कहा है कि उनके पति उनके लिए उतने ही आदरणीय हैं, जितने की भगवान श्री राम। उन्होंने कहा कि वह भले ही मोदी से दूर रह रही हैं, लेकिन आज भी उनके पति उनके लिए परम आदरणीय हैं। बता दें कि जशोदाबेन की ओर से यह बयान मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के अविवाहित होने की बात कही थी। जशोदाबेन ने एमपी की राज्यपाल की टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि 'मैं अचभिंत हो कि आनंदीबेन ने ऐसी बात कह कैसे दी।