जब जसोदाबेन ने बताया खुद को मोदी की पत्नी
दूसरी तरफ आपको बता दें कि पीएम मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने सरकार की ओर से उन्हें दिए जा रहे सुरक्षा कवर का विवरण मांगते हुए एक आरटीआई नवंबर, 2014 में दायर की थी। गुजरात में मेहसाणा जिले के ऊंझा स्थित ब्राह्मणवाड़ा गांव में रह रही जसोदाबेन ने एसएसपी ऑफिस में तीन पन्नों के अपने आवेदन में कहा था कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी हूं और मैं जानना चाहती हूं कि प्रोटोकॉल के मुताबिक सुरक्षा कवर के अलावा मैं और कौन सी सुविधाओं की हकदार हूं। इसके साथ ही उन्होंने शिकायत की है कि मैं तो सार्वजनिक वाहन में सफर करती हूं, जबकि मेरे निजी सुरक्षाकर्मी सरकारी गाड़ियों में सफर करते हैं। उनके आवेदन में कहा गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सुरक्षाकर्मियों द्वारा ही उनकी हत्या किए जाने की घटना को ध्यान में रखते हुए, मैं सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी से कई बार भयभीत हो जाती हूं। इसलिए मेरी सुरक्षा में लगाए गए सुरक्षाकर्मियों की जानकारी मुझे मुहैया कराएं।