26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुराड़ी केस: मार्च में ही हो जाता यह खौफनाक हादसा, लेकिन कुछ लोग थे घर से बाहर

बुराड़ी केस अपडेट: रजिस्टर के पन्नों से खुला राज, मार्च में ही हो जाता यह खौफनाक हादसा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 5 Jul 2018, 12:30 PM IST

burari case

बुराड़ी केस: मार्च में ही हो जाता यह खौफनाक हादसा, लेकिन कुछ लोग थे घर से बाहर

नई दिल्ली। बुराड़ी केस में खुलासे पर खुलासे हो रहे हैं, लेकिन सच अब तक सामने नहीं आ रहा है। हर दिन पुलिस के सामने एक ऐसी सच्चाई आ जा रही है, जो इस केस की गुत्थी उलझा दे रही है। रजिस्टर के जैसे-जैसे पन्ने पलट रहे हैं, एक से बढ़कर एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पन्ने पलटते-पलटते पुलिस को अब ऐसी सच्चाई मिली, जिसने झकझोर दिया है।

मार्च में होना था बड़ पूजा

पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि यह भयानक हादसा मार्च में ही हो गया होता, लेकिन कुछ कारणों की वजह से उस वक्त यह टल गया। पुलिस का कहना है कि यह बड़ पूजा मार्च महीने में ही होना तय हुआ था। पुलिस को बाद में मिले एक रजिस्टर में मार्च महीने में बड़ पूजा होने के बारे में विस्तार से लिखा गया है। पुलिस का कहना है कि मार्च महीने में जो बड़ पूजा होनी थी और जो अब बड़ पूजा हुई है वह एक सामान ही हैं। पुलिस का कहना है कि उस वक्त परिवार के कुछ लोग अचानक बाहर चले गए थे, जिसके कारण यह स्थगित कर दिया गया। इसके बाद 30 जून की देर रात इस काम के लिए चुना गया। इतना ही नहीं पुलिस ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार के घर से जो रजिस्टर बरामद किए हैं उसे 10 मौतों का आरोपी ललित नहीं लिखता था। बल्कि, ललित बोलता था और परिवार के दो सदस्य उसे लिखते थे।

अब तक हो चुके हैं कई चौंकाने वाले खुलासे

गौरतलब है कि इस केस में पिछले तीन से चार दिनों में कई चौंकाने वाले खुलासे हो चुके हैं, लेकिन इसकी गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। हालांकि, अभी तक जो भी सच्चाई सामने आई है उसमें तंत्र-मंत्र और मोक्ष का मामला ही सामने आ रहा है। इतना ही नहीं, हर एक खुलासे से पुलिस के लिए भी यह केस सिरदर्द बनता जा रहा है।