दरअसल, यह खुलासा उन लोगों ने किया है, जिनके बच्चे ललित के बच्चों के साथ पढ़ते थे। ललित के बच्चे उनसे बताते थे कि ‘आज फिर हमारे पापा के ऊपर दादाजी आए थे।’ पुलिस के अनुसार बाकि शवों के साथ ललित के बड़े भाई भुवनेश का शव कुछ ऐसी हालत में मिला था, जिससे ह अनुमान लगाया जा सकता है कि उसने मरने से पहले अपने चेहरे को इधर-उधर कर फंदे को हटाने का प्रयास किया होगा, हालांकि उसकी कोशिश कामयाब नहीं हो पाई थी। मामले की जांच में जुटी दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो पुलिस के हाथ घटना से जुड़ी कुछ अहम जानकारी हाथ लगी। लोगों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि भाटिया परिवार में छोटे बेटे ललित की ही चलती थी।