दरअसल, गोवा के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई ने एक पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। सरकार ने इस प्रोजेक्ट का नाम शिव योग कास्मिक फार्मिंग रखा है। अपनी तरह के इस अनोखे प्रोजेक्ट को पूर्व केमिकल इंजीनियर बाबा डॉ. अवधूत शिवानंद ने तैयार किया है। प्रोजेक्ट को लॉन्च करते हुए कृषि मंत्री सरदेसाई ने कहा कि अब अच्छी पैदावार को लिए किसानों को कोई खर्च नहीं करना होगा। उन्होंने कहा कि अच्छी फसलों के लिएदूसरे तरीके अपनाए जाएंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए अब रॉक शो से लेकर ब्यूटी कॉप्टिशन तक का आयोजन किया जाएगा। इससे लोगों में खेती-बाड़ी के प्रति आकर्षण पैदा होगा। बता दें कि गोवा के कृषि मंत्री विजय सरदेसाईी पत्नी ऊषा बाबा की भक्त हैं।