लाइन कई जगह से कटी थी
पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक कुशियारी निवासी नंद कुमार दुबे (46) का घर से दो किलोमीटर दूर खेत है। रविवार शाम को खेत में पानी चलाने की बात कहकर नंदकुमार घर से निकला। रात करीब 11.30 बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजन ढूढ़ते हुए खेत पहुंचे। खेत से कुछ ही दूरी पर नंद किशोर मृत हालत में पड़ा था। हाथ में पिंचिस थी और दो अंगुलियां बुरी तरह करंट में झुलस गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पम्प के लिए लगी लाइन कई जगह से कटी थी, जिसे किसान पिंचिस से जोड़ रहा था, उसी दौरान बिजली का जोरदार करंट लगा और उसकी मौत हो गई।