3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तिहाड़ जेल में दोषी ने की खुदकुशी, बाथरूम में चादर से लटककर दी जान

Tihar Jail नंबर तीन में कैदी ने की खुदकुशी जेल के बाथरूम में चादर से लटककर दी जान पहले ही कैदी कर चुके हैं आत्महत्या

less than 1 minute read
Google source verification
Tihar Jail

तिहाड़ जेल में कैदी ने की खुदकुशी

नई दिल्ली। निर्भया गैंगर रेप केस ( Nirbhaya Gangrape Case ) में चल रही सुनवाई के बीच तिहाड़ जेल ( Tihar Jail ) से बड़ी खबर सामने आ रही है। जेल से मिली जानकारी के मुताबिक तिहाड़ जेल नंबर तीन में एक दोषी गगन ने खुदकुशी कर ली है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोषी ने बाथरूम में चादर से लटककर खुद को ही फांसी लगा दी है।

आपको बता दें कि इससे पहले ही निर्भया केस में दोषी राम कुमार नाम ने भी तिहाड़ जेल में ही खुदकुशी कर ली थी।
बताया जा रहा है गगन नाम का ये कैदी चार मामलों में जेल में सजा काट रहा था। लेकिन कैदी के इस तरह खुदकुशी करने से तिहाड़ जेल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

निर्भया के दोषियों को लेकर कोर्ट ने नहीं जारी किया नया डेथ वारंट, दे दी मोहलत

देशभर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश के साथ बढ़ेगी ठिठुरन

आपको बता दें कि निर्भया गैंगरेप केस के चारों दोषी इस वक्त तिहाड़ जेल में हैं। इनमें से तीन दोषी तो जेल नंबर 3 में ही हैं। जबकि एक अन्य दोषी को जेल नंबर 4 में रखा गया है। कैदी की खुदकुशी से जेल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। अन्य कैदियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Story Loader