19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर से कपल जा रहा था गुरुग्राम, रेवाड़ी में चलती ट्रेन से 6 लाख का सोना चोरी, चूड़ियां-नकदी और घड़ी तक ले भागे

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दंपती गुरुग्राम जा रहा था। हरियाणा के रेवाड़ी में चलती हुई ट्रेन में बड़ी चोरी की घटना हो गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक ऑटोमोबाइल कंपनी में इंजीनियर है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Rao

•

Aug 04, 2025

Jaipur couple Haryana theft

Jaipur couple Haryana theft (Photo-X)

जयपुर: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में चलती ट्रेन में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने एक दंपती का पर्स उड़ा लिया, जिसमें करीब 6 लाख रुपए कीमती सामान था। यह घटना लोहारू से रेवाड़ी के बीच हुई।


बता दें कि राजधानी जयपुर निवासी नीरज और उनकी पत्नी ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सफर कर रहे थे। वे गोपालनगर स्थित पर्ल ग्रीन सोसायटी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वे दोनों गुरुग्राम घूमने जा रहे थे। सफर के दौरान सुबह करीब 3:15 बजे किसी ने उनकी सीट से पर्स चुरा लिया।


चूड़ियां-नकदी और घड़ी तक ले गए


नीरज ने बताया कि चोरी हुए पर्स में 4 तोला सोने की चूड़ियां, 2 तोला का कड़ा, 15 हजार रुपए नकद, एक घड़ी, ड्राइविंग लाइसेंस और घर की चाबियां रखी हुई थीं। उन्होंने जब पर्स नहीं मिला तो आसपास तलाश भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित का कहना है कि वह ऑटोमोबाइल कंपनी में इंजीनियर हैं और परिवार के साथ घूमने निकले थे। इस घटना से उन्हें भारी नुकसान हुआ है।


GRP ने मामला दर्ज किया


घटना की जानकारी मिलने पर रेवाड़ी GRP ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ASI राजकुमार ने बताया कि लोहारू से रेवाड़ी के बीच जितने भी रेलवे स्टेशन हैं, उन सभी के CCTV फुटेज चेक किए जा रहे हैं। चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश जारी है। रेलवे सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं, खासकर रात के समय चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा पर।