
Crime: A Man Attack On His Wife And Children With Axe In Bihar Siwan, said - Ghost is Killer!
सिवान। बिहार ( Bihar ) में एक बार फिर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। ताजा मामला बिहार के सिवान जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बलहा अली मर्दनपुर की है, जहां एक सनकी शख्स ने अपनी पत्नी और बच्चों को कुल्हाड़ी से काट दिया। इस हमले में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि पत्नी और एक बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई।
इतना ही नहीं, आरोपी शख्स ने दलील दी है कि उनके शरीर में भूत सवार हो गया था और उसे ऐसा लगा कि जो सामने आए इसे मार देना है। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया है।
पूछताछ में आरोपी ने ये बताया कि घटना के बाद उन्होंने खुद सिवान के डीएम और थाना को फोन लगाया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद पुलिस का गश्ती टीम अचनाक मेरे घर पर आई और मुझे पकड़ लिया।
शुरुआती पूछताछ में अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि आरोपी शख्स ने इस जघन्य निर्मम हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
भूत ने किया हमला!
आरोपी के अनुसार, इस हत्याकांड को भूत ने अंजाम दिया है। उसने बताया कि वह कहीं बाहर से घूमकर आया। जब घर में आया तो उसे ऐसा लगा कि उसके शरीर में कुछ प्रवेश कर गया और उसी ने कहा तुम कुल्हाड़ी उठाओ और अपने परिवार वालों को मार डालो। मैंने उसके कहने के अनुसार, कुल्हाड़ी उठाई और सभी पर हमला कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम अवधेश चौधरी है और वह भगवानपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव में रहता है। अवधेश ने पुलिस को शुरुआती पूछताछ में बताया है कि वह कहीं बाहर से घूम कर घर आया। इसी दौरान उसके मन में कुछ ऐसा हुआ कि उसने कुल्हाड़ी उठा ली और सामने जोे भी आया उसपर हमला कर दिया।
हालांकि, कुछ लोगों का ये भी कहना है कि किसी बात को लेकर अवधेश और उनकी पत्नी के बीच में बहस हुई थी। इसी बीच उन्होंने टांगी से पत्नी और बच्चों पर हमला कर दिया। हमले के दौरान घटनास्थल पर ही आरोपी अवधेश की एक बेटी समेत चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल गई।
इस घटना में मृतक बच्चों की पहचान आरोपी की पुत्री ज्योति कुमारी, पुत्र अभिषेक कुमार, मुकेश कुमार और भोला कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल पत्नी रीता देवी और बेटी अंजलि कुमारी को गंभीर स्थिति में पटना रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है।
इधर ASI शशिभूषण कुमार ने इस हत्याकांड के संबंध में कहा है कि शुरूआती जांच में जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार आरोपी मानसिक रूप से स्थिर नहीं है। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
Updated on:
01 Dec 2020 04:35 pm
Published on:
01 Dec 2020 03:55 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
