7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब रंग फिल्म के एक्टर के परिवार में एक साथ गिरी 3 लाशें, उनकी गर्दन को छूकर निकली थी पिता की गोली

Crime News: कमल सदाना ने अपनी शुरुआती फिल्मों से अच्छी पहचान बनाई थी, खासतौर से रंग फिल्म का म्यूजिक को बहुत हिट रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification
Crime IN Film Industry

कमल सदाना की फिल्म रंग सुपरहिट रही थी.

Crime News: काजोल के साथ बेखुदी से करियर शुरू करने वाले और रंग फिल्म से पहचान बनाने वाले एक्टर कमल सदाना आज गुमनामी में जी रहे हैं। इस एक्टर के घर में घर में एक ऐसा क्राइम हुआ था कि साथ 3 लाशें गिरी थीं। कमल की जान भी जाते-जाते बची थी, उनकी गर्दन से गोली छूते हुए निकल गई थी। ये जानें किसी और ने नहीं बल्कि कमल के पिता ने ही ली थीं।


कमल के बर्थडे पर हुआ था ये सब
कमल सदाना का 21 अक्टूबर 1990 को 20वां बर्थडे था। वो केक काटकर दोस्तों के साथ घूमने निकल गए। उनके पीछे उनके पिता डायरेक्टर बृज सदाना और मां एक्ट्रेस सईदा खान में झगड़ा हो गया। ये झगड़ा इतना बढ़ा कि बृज ने बंदूक उठाई और पत्नी के साथ-साथ बेटी नम्रता की भी गोली मारकर हत्या कर दी। कमल लौटे तो पिता बंदूक लिए खड़ेृ थे। उन्होंने कमल पर भी गोली चलाई, जो उनकी गर्दन को छूते हुए निकल गई। इसके बाद ब-ज कमरे में गए और खुद भी गोली मार ली। तीनों की मौके पर ही मौतक हो गई।

कमल को घटना से लगा था गहरा सदमा
कमल ने अपनी आंखों के सामने मां-बहन और पिता की मौत देखी थी। इसने उनको बुरी तरह से झकझोर दिया। काफी समय तक काउंसिलिंग के बाद कमल इस हादसे से उबर पाए थे। कमल ने काफी समय बाद इस हादसे को याद करते हुए कहा था कि वो नहीं जानते कि डैड ने ऐसा क्यों किया लेकिन इसने उनके परिवार को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।

यह भी पढ़ें: संजीव जीवा की जज को लिखी चिट्ठी आई सामने, हत्या की बात कहते हुए इन 3 लोगों का लिया था नाम