13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम नीतीश कुमार के राज में भीड़ का आतंक, पशुधन चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या

घटनास्‍थल पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाया घायल युवक ने स्‍थानीय अस्‍पताल में दम तोड़ा मारपीट की घटना में शामिल 12 लोग गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
moblynching.jpg

नई दिल्‍ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज में एक बार फिर भीड़तंत्र का आतंक एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। इस मामले में पटना के मोकामा इलाके में मवेशी चोरी के आरोप में एक युवक की उग्र भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है। अन्‍य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

जानकारी के मुताबिक बरहपुर गांव से 4 युवक मवेशी चुराने मोकामा के मोर गांव गए थे। इसी दौरान मवेशी खोलने के क्रम में मवेशियों के शोर पर पशुपालकों की नींद खुल गई। उन लोगों ने चोरों को दौड़ाना शुरू कर दिया। इस बीच तीन चोर तो भाग निकले लेकिन एक चोर पकड़ा गया। ग्रामीणों के चंगुल में आए मतलू बिंद नाम के शख्स की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी।

महाराष्ट्रः BJP के निर्वाचित विधायकों की बैठक आज, देवेंद्र फडणवीस चुने जाएंगे विधायक

घायल युवक की अस्‍पताल में मौत

इस घटना की सूचना मिलने के बाद मोकामा थानाध्यक्ष राजनंदन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई।

शिवसेना ने बीजेपी पर साधा निशाना, संजय राउत बोले- महाराष्‍ट्र में कोई दुष्‍यंत नहीं है

मारपीट के आरोप में 12 गिरफ्तार
बाढ़ की सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के नेतृत्व में तत्काल छापामारी शुरू की गई। एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में की गई छापामारी के दौरान बारह लोगों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। एएसपी ने बताया कि घटना में शामिल सभी लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। एएसपी ने बताया कि सभी आरोपी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।