29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार: पानी मांगने पर पेशाब पिलाया, चोरी के शक में दलित युवक के साथ समुदाय विशेष के लोगों ने की दरिंदगी

Bihar News: बिहार के मधुबनी में एक दलित युवक के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। दरिंदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आरोप है कि चोरी के शक में दलित युवक के साथ एक समुदाय विशेष के लोगों ने न केवल बेरहमी से मारपीट की बल्कि पानी मांगने पर पेशाब तक पिलाया।

2 min read
Google source verification
photo_6073651105000174149_y.jpg

Dalit youth Beaten with sticks gave urine for drink allegation on muslims in Bihar

Bihar News: दलितों के साथ दरिंदगी के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बाद अब ताजा मामला बिहार से सामने आया है। जहां चोरी के शक में एक दलित युवक के साथ बेरहमी के साथ मारपीट की गई। युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसके आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है। आरोप है कि चोरी के शक में दलित युवक के साथ न केवल मारपीट की गई बल्कि पानी मांगने पर पेशाब तक पिलाया गया।

मानवता को शर्मसार करने वाला यह मामला बिहार के मधुबनी जिले का है। वायरल वीडियो में एक युवक को लाठी-डंडे से पिटाई किया जाता दिख रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक के हाथ-पैर को रस्सी से बांध कर पहले घर में पिटाई करते दिख रहे हैं। फिर बाहर सड़क पर ले जाकर भी लात-घुसे और डंडे से पिटाई करते दिख रहे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक मामला मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र की है। जिस युवक के साथ दरिंदगी की गई वह दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र के रजोरा गांव का रहने वाला है। पीड़ित शख्स की पहचान रजोरा के रामप्रवेश पासवान के रूप में हुई है। रामप्रवेश दलित समाज से ताल्लुक रखता है। जबकि उसके साथ मारपीट करने वाले लोग मुस्लिम समुदाय के बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें - राजस्थान में चार साल में साठ फीसदी की तेजी से बढ़े दलितों पर अत्याचार


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मुस्लिमों ने दलित युवक रामप्रवेश पर चोरी का आरोप लगाकर मारपीट की। रामप्रवेश के बेटे अभिषेक ने बताया कि इजरा गांव में पिता जी के साथ मारपीट की गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पिटाई से घायल राम प्रकाश ने जब पानी मांगा तो लोगों ने उसे पेशाब दिया। पीड़ित के परिजनों का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जब हमलोग पहुंचे तो हमारे साथ भी मारपीट की गई।


पीड़ित दलित युवक रामप्रवेश का दरभंगा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर मामले में दरभंगा के SDPO कृष्ण नंदन कुमार ने कहा कि पीड़ित युवक राम प्रकाश पासवान का अस्पताल में फर्द बयान लिया गया है। मधुबनी पुलिस के साथ मिलकर छानबीन की जा रही है। घटना 16 अगस्त की है। पीड़ित के परिजनों ने आरोपी ने पुलिस को जानकारी नहीं देने की धमकी दी थी। लेकिन अब वीडियो वायरल होने पर मामला प्रकाश में आया।

यह भी पढ़ें - दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन


इधर इस मामले में बजरंग दल के संयोजक प्रकाश मधुकर ने कहा कि पीड़ित धार्मिक अनुष्ठान में रुचि रखता था, शायद इसी कारण उसके साथ यह घटना घटी। बजरंग दल के संयोजक ने कहा कि पीड़ित के साथ मारपीट और पेशाब पिलाने जैसी घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने मधुबनी पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बजरंग दल आंदोलन करेगा।