जयपुर
जालोर में रहने वाले नौ साल के बच्चे इंद्र मेघवाल की हत्या के बाद प्रदेश में फिर से दलितों पर होने वाले अत्याचार के मामलों को लेकर बहस छिड़ गई है। भाजपा के दिग्गज नेताओं ने सरकार को घेरने की तैयारी कर ली हैं। सोशल मीडिया पर तो सरकार के खिलाफ जंग छेड़ ही दी है। भाजपा का आरोप है कि गहलोत सरकार के समय में दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। भाजपा के आरोप राजस्थान पुलिस के दर्ज होने वाले आंकड़ों के अनुसार तो सही है। प्रदेश मंे चार साल के दौरान ही साठ फीसदी से ज्यादा अपराध बढ़े हैं दलितों पर। इस साल तो छह महीनों में ही उतने केस आ चुके हैं जो पिछले सालों में छह महीनों के दौरान कभी भी सामने नहीं आए हैं।