4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली: एयर होस्टेस अनीशिया बत्रा को पहले से किया जा रहा था प्रताड़ित, हनीमून पर हुई थी मारपीट

हनीमून के दूसरे दिन ही दुबई के एक होटल में अनीशिया के पति ने उससे मारपीट की, जिस कारण वह उसे वहीं छोड़कर अकेले भारत लौट आई।

3 min read
Google source verification
air hostess

दिल्ली: एयर होस्टेस अनीशिया बत्रा को पहले से किया जा रहा था प्रताड़ित, हनीमून पर हुई थी मारपीट

नई दिल्ली। दिल्ली के हौज खास इलाके में एयर होस्टेस अनीशिया बत्रा की मौत सिलसिले में नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार अनीशिया को उसके पति द्वारा लम्बे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। लुफ्तांसा एयरलाइंस की एयर होस्टेस अनीशिया की मां ने पुलिस को अनीशिया और उसके पति मयंक के निजी रिश्तों के बारे में कुछ चौंकाने वाले राज बताये हैं। अनीशिया और उसके पति मयंक दुबई में जब हनीमून मनाने गए थे, तब भी वहां दोनों के बीच किसी मुद्दे पर बहस हुई थी। उसके बाद अनीशिया से मारपीट की गई थी।

हनीमून पर मारपीट

बताया जा रहा है कि हनीमून के दूसरे दिन ही दुबई के एक होटल में अनीशिया के पति ने उससे मारपीट की, जिस कारण वह उसे वहीं छोड़कर अकेले भारत लौट आई। अपने साथ मारपीट के बाद अनीशिया ने रात में अपनी मां को पूरी घटना बताई। अनीशिया सुरक्षित महसूस नहीं कर रही थी इसलिए मां की सलाह पर ही होटल छोड़कर अपनी एक दोस्त के पास चली गई। जहां से वह अकेले भारत लौट आई। इस घटना के बाद पति-पत्नी के बीच रिश्ते बिगड़ते गए।

तलाकशुदा था मयंक

अनीशिया की मां का आरोप है कि मयंक ने उनकी बेटी से धोखे से शादी की थी। मयंक ने यह बात नहीं बताई थी कि वह तलाकशुदा है। इसके अलावा अक्सर अनीशिया से रुपयों की मांग भी की जाती थी। अनीशिया की मौत के बाद उसके घर वालों ने पुलिस को बताया है कि दोनों के रिश्ते काफी समय से ख़राब चल रहे थे। अनीशिया की मां ने पुलिस को बताया है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही मयंक और अनीशिया के बीच रिश्ते बिगड़ने लगे थे। उनका कहना है कि आए दिन मयंक अनीशिया के साथ मारपीट करता था। अनीशिया के परिजनों का आरोप है कि उसके साथ रोज मारपीट की जाती थी और दहेज के लिए परेशान किया जाता था।

मयंक पर हत्या का आरोप

अनीशिया के परिजनों ने मयंक पर उसके साथ मारपीट और शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। भाई के मुताबिक उसकी बहन ने प्रताड़ना की बातें उससे साझा भी की थीं। एयर होस्टेस ने खुदकुशी करने से पहले अपनी पति व परिजनों को मैसेज किए थे। अनीशिया के परिजनों के मुताबिक 27 जून को भी मयंक ने उसके साथ मारपीट की थी। उस समय अनीशिया के घरवालों ने पुलिस को यह लिखित में दिया था कि अनीशिया के साथ कोई अनहोनी होने पर मयंक और उसका परिवार जिम्मेदार होगा। अनीशिया के भाई ने बताया कि शुक्रवार को अनीशिया ने मैसेज किया कि मयंक ने उसके साथ मारपीट की है। परिजनों का आरोप है कि मयंक ने अनीशिया को एक कमरे में बंद कर दिया था। बाद में उसकी हत्या कर दी गई।

मामले में आया नया मोड़

अनीशिया के पति मयंक की गिरफ्तारी के साथ ही अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। सोमवार को पुलिस ने मृतक अनीशिया के शव के दोबारा पोस्टमोर्टम का फैसला किया था। बता दें कि अनीशिया के परिजनों ने अनिसिया के पति मयंक सिंघवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था । पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 304 बी के तहत मामला दर्ज किया है।

आत्महत्या या हत्या?

बता दें कि शुक्रवार को दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके पंचशील पार्क में एयर होस्टेस अनीशिया बत्रा की दूसरी मंजिल से गिर कर संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। अनीशिया के पति मयंक सिंघवी के मुताबिक, पेशे से एयर होस्टेस अनीशिया ने छत से कूदकर आत्महत्या की है, वही अनीशिया के परिवारवालों का आरोप है कि अनीशिया की हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक, अनीशिया ने शाम करीब साढ़े चार बजे अपने पति मयंक को वॉट्सऐप पर मैसेज किया कि वह एक बड़ा कदम उठाने जा रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग