
Delhi Police नहीं ढूंढ पाई जज की चोरी हुई कार, Court में केस बंद करने की लगाई याचिका
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वाहन चोरी की घटनाएं ( Vehicle theft incidents in Delhi ) लगाता बढ़ती जा रही है। ऐसे में हर रोज दर्ज होने वाले वाहन चोरी के मामलों का क्या हश्र होता होगा, इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि यहा दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) एक जज की चोरी हुई कार ( Stolen Car) का पता लगाने में नाकाम साबित हुई। चूंकि जज से जुड़ा होने के कारण वाहन चोरी का यह हाई प्रोफाइल्ड मामला था, इसलिए पुलिस पर दबाव भी काफी था। लेकिन आखिर में पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए और कोर्ट से केस बंद करने की मांग की। दरअसल, इसी साल अप्रैल में दिल्ली से एक जज की कार चोरी हो गई। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने जिला अदालत ( District Court ) में यह केस को बंद करने के लिए याचिका डाली दी।
जानकारी के अनुसार पहले तो पुलिस गाड़ी ढूंढने का लगातार आश्वासन देती रही। तब जज के पास कार की ओवरस्पीडिंग का चालन तक पहुंच गया। जज के परिवार की मानें तो यह चालान 22 मई का है। मतलब यह चालान गाड़ी चोरी होने के दो माह बाद का है। बावजूद इसके पुलिस चोरों को तलाश नहीं कर पाई। जज के एक रिश्तेदार के अनुसार ई-चालान से स्पष्ट ओ गया है कि गाड़ी का चालान उनके घर के 10 किमी के दायरे में ही हुआ है। जिसके बाद उन्होंने ई-चालान की तस्वीरें आईओ को भेजी। बावजूद इसके पुलिस ने केस में क्लोजर रिपोर्ट लगा दी।
एक रिश्तेदार ने जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती दौर में ऐसा लगा कि शायद गाड़ी के पुर्जों को बेच दिया गया है। अब चूंकि हमें ई—चालान मिल गया है तो ऐसा लगता है कि अभी तक गाड़ी शहर के बाहर नहीं गई है। यहां तक चोरों ने गाड़ी की नंबर प्लेट भी नहीं बदली है। जज के परिवार के मुताबिक उन्हें गाड़ी की सीसीटीवी फुटेज के साथ चालान की जो कॉपी मिली है, उसमें कार का हुलिया साफ समझ आ रहा है।
Updated on:
02 Jul 2020 05:37 pm
Published on:
02 Jul 2020 05:25 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
