नई दिल्ली. दिल्ली (Accident in Delhi) में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए है। यह मामला दिल्ली के रोहिणी (Delhi rohini) इलाके का है, जहां मंदिर के पास सड़क किनारे बैठे चार लोगों को एक तेज रफ्तार कार कुचलती चली गई। इस भयानक हादसे (Road accident) में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो मासूम बच्चे बुरी तरह जख्मी हो गए। जिनकी उम्र मात्र 11 साल और दूसरे की 5 साल बताई जा रही है। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।