नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को हुई भारी बारिश ( Delhi rains ) के कारण तमाम स्थानों पर जलभराव ( water logging ) की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच कनॉट प्लेस ( Connaught Place ) से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाली मिंटो रोड ( Minto Road ) रेलवे ब्रिज के नीचे हुए जलभराव के चलते रविवार सुबह करीब 56 वर्षीय एक टेंपो चालक की मौत हो गई। वहीं, एक मिंटो ब्रिज के नीच जलभराव में फंसे बस चालक, कंडक्टर और एक ऑटो-रिक्शा चालक को फायर ब्रिगेड की टीम ने बचा लिया।