13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग और दिल्ली पुलिस के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की उत्तरी रेंज की स्पेशल सेल ने मंगलवार को रोहिणी इलाके में हुई मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों अपराधी सुरेंद्र मटियाला हत्याकांड में शामिल थे।

less than 1 minute read
Google source verification
Delhi Crime News

Delhi Crime News

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की उत्तरी रेंज की स्पेशल सेल ने मंगलवार को रोहिणी इलाके में हुई मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर के गिरोह के सदस्यों और स्पेशल सेल की ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों को दबोचा गया। मुठभेड़ में किसी को नुकसान नहीं हुआ। मामले में आगे की जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस का लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शिकंजा कसने की कोशिश में जुटी हुई है। बीते कुछ महीनों से इस गैंग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है।

दोनों अपराधी सुरेंद्र मटियाला हत्याकांड में शामिल

दिल्ली के रोहिणी इलाके में मंगलवार को पुलिस और अपराधियों के बीच हुई फायरिंग में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों अपराधी सुरेंद्र मटियाला हत्याकांड में शामिल थे। ये दोनों लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : शोपियां से लश्कर का आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त

फरवरी में भी दो बदमाशों को पकड़ा था

आपको बता दें कि इसी साल फरवरी महीने के शुरुआत में दिल्ली पुलिस ने रोहिणी सेक्टर 28-29 के पास हुई मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों की पहचान जतिन और संदीप के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को उनका रास्ता रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाने के बाद पकड़ा था। संदीप हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है, वहीं सह-आरोपी जतिन नई दिल्ली के बाबा हरिदास नगर का रहने वाला है।