
Uzbekistan Girl
नैनिताल। देवभूमि उत्तराखंड से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ युवकों की वजह से 'अतिथि देवो भव:' के नारे को तार-तार कर दिया गया। दरअसल, भीमताल से उज्बेकिस्तान की लड़की के साथ एक शादी समारोह में मारपीट और छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना बीते बुधवार की है। जानकारी के मुताबिक, उज्बेकिस्तान से एक लड़की अपने डांस ग्रुप के साथ दिल्ली आई थी, जिसके बाद एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए वो भीमताल पहुंची। बताया जा रहा है कि भारत में किसी लड़के से प्रेम संबंध होने की वजह से वो लड़की भारत आई थी। फेसबुक पर लड़की का किसी से अफेयर चल रहा था।
होटल मालिक ने लड़की पर डांस का बनाया दबाव
फेसबुक वाले प्यार के लिए ही लड़की उज्बेकिस्तान से हिंदुस्तान आई। भीमताल में एक शादी समारोह में लड़की अपने दोस्तों के साथ शामिल होने के लिए यहां पहुंची थी, लेकिन जिस होटल में वो रूकी थी, वहां लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी की गई। आरोप है कि जिस होटल में लड़की रूकी थी, वहां के होटल मालिक ने लड़की पर डांस करने का दबाव बनाया। इसके बाद लड़की वहां से जैसे तैसे भागी और पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर महिला को दिल्ली सुरक्षित भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। लड़की की पहचान इकरमोवा उर्फ अक्साना के रूप में हुई है।
कहासुनी के बीच शुरू हो गई मारपीट
पुलिस को दिए बयान में विदेशी युवती ने बताया कि वह अपने फेसबुक वाले प्यार के कहने और डांस कार्यक्रम के लिए भारत आई थी। साथ में उसके डांस ग्रुप के और भी लोग थे। लड़की भीमताल की एक रेजीडेंसी में रुकी थी। युवती ने आरोप लगाते हुए कहा है कि होटल मालिक समेत तीन अन्य युवकों ने उससे जबरदस्ती डांस करने कहा जिसको लेकर आपस में कहा सुनी हो गई।
विवाद की वजह से महिला को रात भर भटकना पड़ा
बातों-बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान किसी तरह महिला होटल से भागते हुए ड्राइवर के पास पहुंची, जहां वह देर रात तक भटकती रही। इसी दौरान लामचौड़ चौराहा पर मुखानी थाना पुलिस ने उसे रोका। रात्रि गश्त कर रही चीता मोबाइल पुलिस, ड्राइवर और विदेशी युवती को पुलिस थाना ले आए जहां पूछताछ में इस घटना से पर्दा उठा।
आरोपियों की पहचान
इकरमोवा उर्फ अक्साना की पूरी बात सुनने के बाद पुलिस ने 81 पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को पकड़ा है और सभी पर 81 पुलिस एक्ट के तहत चालाना ठोंका है। आरोपियों की पहचान दिल्ली के मीतनगर सलोनी बंबुरी फाटक निवासी आरती सिंह (24), शहादरा भोलानाथ नगर निवासी भारती तिवारी (28), सुल्तानपुरी निवासी शमशाद (23), जेजे कालोनी ठाकुर बिहार सरस्वती नगर निवासी दिलीप कुमार (22), दिलशाद कालोनी निवासी अनिल कुमार (45), तुलसी निकेतन साहिबाबाद गाजियाबाद निवासी किशनलाल (40), विश्वासनगर सहादरा निवासी सूरज (21) के रूप में हुई है।
Published on:
27 Apr 2018 07:48 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
