27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर: बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार, बेटे ने दर्ज कराई शिकायत

आरोपी पिता के बेटे ने बहन से दुष्कर्म के मामाले में शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करा दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 29 Oct 2018, 4:17 PM IST

jammu

जम्मू-कश्मीर: बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार, बेटे ने दर्ज कराई शिकायत

नई दिल्ली। देश में लाख कोशिशों के बावजूद भी दुष्कर्म और बलात्कार की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रहीं। आए दिन कोई ना कोई रेप की घटना सामने आती रहती है। लेकिन इसमें भी सबसे चौंकाने वाली बता तब होती है जब लड़की, महिला या बच्ची के साथ घर में ही उनके किसी अपने द्वारा ऐसी घटना को अंजाम दिया जाता है। ऐसा ही मामला जम्मू-कश्मीर से सामने आया है, जहां एक पिता ने बांप-बेटी के रिश्ते को शर्मशार करते हुए अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी पिता को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि घटना कश्मीर के बारामूला की है।

यह भी पढ़ें-अयोध्‍या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सियासी बयानबाजी तेज, जानिए किसने क्‍या कहा?

बेटे ने पिता के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

आरोपी पिता के बेटे इम्तियाज अहमद भट ने बहन से दुष्कर्म के मामाले में शिकायत कुंजेर पुलिस थाने में दर्ज करा दी है। वहीं, पीड़िता के मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टी हुई है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़िता और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-राम मंदिर मुद्दे पर बोले गिरिराज सिंह, मुझे नहीं पता हिंदुओं का सब्र टूटा तो क्या होगा

कठुआ गैंगरेप

गौरलतब है कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ हुए गैंग रेप ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। इस मामले में दायर चार्जशीट के मुताबिक, मासूम के साथ गैंगरेप की घटना जम्‍मू-कश्‍मीर के रासना गांव में घने जंगलों से घिरे बाबा कालीवीर मंदिर में हुआ था। जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के चार्जशीट के मुताबिक इसी मंदिर में आठ वर्षीय बच्‍ची को नशे की हालत में रखा गया और कुछ लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया।