29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

दो कारों और एक बाइक के बीच टक्कर हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल मृतकों की पहचान मुश्किल

less than 1 minute read
Google source verification
breaking

महाराष्ट्र: मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली। बड़ी खबर महाराष्ट्र ( Maharashtra ) से आ रही है। मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग ( Mumbai-Ahmedabad National Highway ) पर दो कारों और एक बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

पढ़ें- पंजाब में दर्दनाक हादसा, दर्शन कर लौट रहे परिवार के सभी सदस्यों की मौत

दो कार और एक बाइक के बीच जोरदार टक्कर

जानकारी के मुताबिक दहानू तालुका के अंबोली के पास दो कारों और एक मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। कुछ प्रत्यक्षhttps://www.patrika.com/crime-news/bihar-villagers-in-begusarai-beaten-two-boys-one-dies-on-the-spot-4548592/दर्शियों का कहना है कि हादसा काफी दर्दनाक था। मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, इस घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रतिबंध रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल, ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

पढ़ें- बेगूसराय: गांव में घूम रहे दो लड़कों की लोगों ने कर दी पिटाई, मौके पर एक ने तोड़ा दम