इसे मुनिरका फ्लाईओवर के नजदीक से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसके पास से 1,900 रुपये नगद और दो महंगी घड़ियां भी बरामद की हैं। वहीं, पुलिस को मोतिया के पास से ताला तोड़ने में काम आने वाले सामान भी मिले हैं। पुलिस की मानें तो तकरीबन 10 दिन पहले इस गिरोह ने मोती बाग स्थित एक आईएएस के घर पर भी चोरी करने की कोशिश की थी।