10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: कंप्यूटर शिक्षक पर लगा शेल्टर होम में रहने वाली लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार

दिल्ली के एक शेल्टर होम में रहने वाली एक लड़की ने कंप्यूटर शिक्षक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। लड़की ने आरोप लगाया है कि शिक्षक उसे काफी समय से परेशान कर रहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 12 Aug 2018, 3:35 PM IST

दिल्ली: कंप्यूटर शिक्षक पर लगा शेल्टर होम में रहने वाली लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार

दिल्ली: कंप्यूटर शिक्षक पर लगा शेल्टर होम में रहने वाली लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार

नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर और उत्तर प्रदेश के देवरिया के शेल्टर होम से बीते दिनों जिस तरह की खबरें सामने आई उसने पूरे देश को सोंचने पर मजबूर कर दिया और महिला सुरक्षा को लेकर हमारे सामने कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लेकिन अब राजधानी दिल्ली के एक शेल्टर होम से ताजा मामला सामने आया है। दरअसल दिल्ली के एक शेल्टर होम में रहने वाली एक लड़की ने कंप्यूटर शिक्षक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। लड़की ने आरोप लगाया है कि शिक्षक उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। हालांकि अब जब कंप्यूटर कोर्स समाप्त हो गया तब लड़की ने हिम्मत जुटाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ने लड़की की शिकायत पर फौरन कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मोदी सरकार के अधीन बिगड़ते कानून व्यवस्था के तहत दिल्ली क्राइम कैपिटल बन गई है: AAP

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि पुलिस ने बताया है कि दिल्ली के कमला नगर स्थित शेल्टर होम में पीड़ित लड़की रहती है। लड़की पास के ही नारायण विहार इलाके में अप्रैल से कंप्यूटर सीखने जाती थी। आरोप है कि कंप्यूटर शिक्षक लड़की के साथ छेड़छाड़ करता था। लड़की ने थाने में बीते 11 अगस्त को शिकायत की। शिकायत के आधार पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस ने आरोपी शिक्षक की पहचान दिनेश कुमार के रूप में की है जो कि न्यू सीमापुरी का रहने वाला है।

बालिका गृह कांड: ब्रजेश ठाकुर के पास से 40 मोबाइल नंबर बरामद, सूची में मंत्री के नंबर भी शामिल

जांच में जुटी पुलिस

आपको बता दें कि लड़की कि शिकायत पर आरोरी शिक्षक दिनेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि लड़की की शिकायत के बाद कंप्यूटर सेंटर में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। साथ ही कोचिंग में पढ़ने वाले अन्य विद्यार्थियों से भी पूछताछ की जा रही है। लड़की ने अपने शिकायत में बताया है कि कंप्यूटर क्लास के दौरान यह शिक्षक उससे अश्लील हरकत करता था।