पटना: मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड का मामला अभी थमा भी नहीं था कि पटना के आसरा शेल्टर होम की घटना सामने आई है। शेल्टर होम की दो लड़कियों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। दोनों लड़कियों की मौत पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई। लेकिन इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई। पुलिस ने जांच में शेल्टर होम के मालिक और सेक्रेटरी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। गौरतलब है कि पटना का शेल्टर होम विवादों में रहा है। पिछले दिनों ही इसी शेल्टर होम की चार युवतियों ने ग्रिल काटकर भागने की कोशिश की थी।